बकरी चराने को लेकर हुये विवाद में महिला की पिटाई
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह पश्चिम का पूरा गांव में बकरी चराने के दौरान हुए विवाद में महिला की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी लीलावती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार शाम उनके पड़ोसी करन राजभर व प्रिन्स राजभर पुत्र विरेजी राजभर ने उनकी बहन रागिनी को बकरी चराने के बहाने गाली-गलौज दी। आरोप है कि उक्त तीनों ने रागिनी के साथ ही लीलावती को भी जमकर पीटा जिससे बहनों को कान और पेट में गम्भीर चोटें आयीं। हमलावरों ने दोनों बहनों को जान से मारने की खुली धमकी भी दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित करन राजभर व प्रिन्स राजभर पुत्र विरेजी राजभर के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां