चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न व अवैध कार्यवाही का आरोप, एसपी से लगायी गुहार


जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव निवासी अमित सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर चौकी प्रभारी मानिकला पर उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अवैध कार्यवाही करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व ममता सोनकर से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी अलग रह रही है जो अपने जीजा संदीप सोनकर के यहां गोरखपुर जनपद में निवास कर रही है। आरोप है कि पत्नी व उसके रिश्तेदारों के प्रभाव में आकर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र राय द्वारा बार-बार प्रार्थी और उसकी मां को परेशान किया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार बीते 27 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे उनकी पत्नी ममता सोनकर एवं चौकी प्रभारी उनके घर पहुंचे जहां गाली-गलौज की गयी। इसके बाद शिकायतकर्ता सहित उनकी मां को रात भर चौकी पर बैठाये रखा गया। अगले दिन यानी 28 जनवरी को चालान कर दिया गया। आरोप है कि यह कार्यवाही व्यक्तिगत द्वेष और दबाव में की गयी। इस घटना से पीड़िता सहित उनकी मां मानसिक रूप से भयभीत और आहत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि चौकी प्रभारी एवं थाना खेतासराय को निर्देशित किया जाय कि उसके अलावा मां के विरुद्ध कोई उत्पीड़क या अवैध कार्यवाही न की जाय तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाय।

  • Related Posts

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश…

    Continue reading
    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित