डीआरएम के निरीक्षण में मिली कमियां,पेयजल सप्लाई नही सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली।जिस वे विफर पड़े।उन्होंने एक विभाग के कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दे डाली।
स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम श्री वर्मा ने विद्युत,पेयजल तथा शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा।सम्बंधित अधिकारी ने कहा टोटियों में पानी आ रहा है।जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां प टोटी में पानी नही आ रहा था।जिसपर वह काफी भड़क गए।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ पानी टँकी के पास बने पम्प रूम पहुंचे।वहां दरवाजे में लगे ताले की चाभी नही मिली।उन्होंने ताला तुड़वाकर अंदर देखा।वहां पर भी गड़बड़ी मिली।उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक अगर पेयजल की व्यवस्था ठीक नही हुई तो जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करें।इसके अलावा स्टेशन पर बने शौचालय में पानी की समस्या मिली।सैनेटरी बॉक्स में पैड नही मिले।जिस ओर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक पैड सेनेटरी बॉक्स में रखवाकर फोटो हमको भेजे।इसके अलावा स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्थाओं को तत्काल कराने के लिये कहा।स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को कहा कि स्टेशन ओर जो खामियां है उसे सम्बंधित विभाग को बताये।जब उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर बता दिया गया है।इस वे सम्बंधित अधिकारियों को भी फटकार लगाए।स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन के आस पास कमियों को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का निराकरण होगा।निरीक्षण के दौरान एडीआरएम डी के यादव,सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी,ओ पी तिवारी,रजनीश श्रीवास्तव, टीआई पंकज कुमार सिंह आदि रहे।

  • Related Posts

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश…

    Continue reading
    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित