ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

जौनपुर

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सुरक्षा एवं पारदर्शिता से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, रिकॉर्डिंग सिस्टम तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है, इसलिए वेयरहाउस की चौबीसों घंटे निगरानी और नियमित निरीक्षण आवश्यक है।


निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे सदैव सक्रिय रहें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित की जाए।


इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और निर्वाचन से संबंधित पारदर्शिता पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण किए जाने से चुनावी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।…

    Continue reading
    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम