राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का जनपद में सफल समापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का जनपद में सफल समापन

जागरूकता कार्यक्रमों व उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

जौनपुर

शासन के निर्देशानुसार जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। समापन समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों, एनसीसी कैडेट्स तथा पुलिस जवानों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले तीन राह-वीरों—मो. राशिद, अनिल कुमार और घनश्याम—को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही माध्यमिक एवं महाविद्यालय स्तर की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान मिला। जनक कुमार इंटर कॉलेज, टीडीपीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, हरिहर इंटरनेशनल स्कूल एवं गुलाबी देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


जिलाधिकारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गति पर नियंत्रण रखें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें। उन्होंने अपील की कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना भय के नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं—ऐसे नागरिकों को सम्मानित करने का प्रावधान है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माह भर चले अभियान में 15 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, 6 कार्यशालाएं, चालकों को प्रशिक्षण, हेलमेट-सीट बेल्ट व कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग पर जागरूकता, राह-वीर व कैशलेस योजना का प्रचार तथा 250 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। समापन अवसर पर यातायात, परिवहन, शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो