बेरोजगार नौजवानों के लिये सुनहरा मौका: जिला कृषि अधिकारी


शिक्षित बेरोजगार भी बीज उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के लिये हो सकते हैं रजिस्टर्ड
जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी के जगदीशपुर स्थित कार्यालय में देशी योजना प्रशिक्षण का शुभारम्भ डा. वीपी द्विवेदी उप निदेशन कृषि ने किया जहां उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक उपक्रम चलाया जा रहा है। इसमें जो लोग हाईस्कूल, इण्टर किये हो और उनके पास बीएससी एग्रीकल्चर या केमेस्ट्री से नहीं पढ़ सके हैं और उन्हें बीज उर्वरक व कीटनाशक दवाओं की दुकान खोलने के प्रमाण पत्र नहीं है, ऐसे बेरोजगार युवा अपना रजिस्ट्रेशन कराकर हर रविवार को प्रशिक्षण कर सकते हैं। इसके उपरान्त उनको बीज उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जायेगा जिससे स्थानीय स्तर पर वह दुकान खोल सकें। वहीं किसान नई तकनीकी खेती से लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में विनय सिंह जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इससे समाज से बेरोजगारी दूर किया जा सकता है। वहीं हमारे किसान पूर्णतः खेती में सफल हो सकते हैं। यह बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर मिला है। इस अवसर पर विवेक कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अमित कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी, रविन्द्र कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी, मास्टर ट्रेनर शौरभ सिंह, रमेश चंद्र यादव (डिप्टी पीडी आत्मा), अजय सिंह, अंजनी उपाध्याय, चंद्रमोहन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
004

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो