कोतवाली परिसर में 31 फीट ऊँचे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर

केराकत जौनपुर क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत केराकत कोतवाली परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से 31 फीट ऊँचे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का भी माध्यम बनेगा।


कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर का निर्माण पुलिसकर्मियों के आपसी सहयोग, क्षेत्र के उद्योगपतियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आचार्य वर्ग के मार्गदर्शन से किया जा रहा है। यह पूरा कार्य जनसहयोग और श्रद्धा की भावना से आगे बढ़ रहा है। मंदिर में हनुमान जी की लगभग 5 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जबकि मंदिर की कुल ऊँचाई 31 फीट होगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण पारंपरिक वास्तु शास्त्र एवं शिल्प विधि के अनुसार कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जो उत्कृष्ट शिल्पकला के साथ लगातार निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। मान्यता है कि दक्षिणमुखी हनुमान जी शक्ति, साहस और संकट निवारण के प्रतीक होते हैं। ऐसे में पुलिस परिसर में इस मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक बल मिलेगा और आमजन में भी आस्था, विश्वास व सकारात्मक सोच का संचार होगा।

  • Related Posts

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।…

    Continue reading
    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम