बच्चों का भविष्य संवार देती है अच्छी शिक्षा– सिद्धार्थ सिंह

ओम श्री मां ग्लोबल स्कूल बगथरी का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

केराकत। वाराणसी के युवा समाज सेवी एवं पूर्व एम एल सी बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अच्छा स्कूल और अच्छी शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार देती है। अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों के सुन्दर भविष्य के लिए अच्छे स्कूलों में ही प्रवेश दिलायें।
रविवार को ओम श्री मां ग्लोबल स्कूल बगथरी आजाद नगर मुफ्तीगंज के स्थापना दिवस समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने स्कूल के चेयरमैन व संस्थापक की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीणांचल में इतना आलीशान शिक्षा मंदिर की स्थापना करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, जो प्रशंसनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है और अब गांव वालों को महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके देश का विकास करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर आरएसएस के काशी प्रांत के कार्यवाह मुरली पाल, प्रचार प्रमुख राम चन्द्र,डाॅ0 नृपेंद्र सिंह, राम प्यारे यादव मुकेश सिंह,राम चंद्र राय,प्रेमचंद तिवारी, कैलाश नाथ सिंह, डॉ नरसिंह बहादुर सिंह, आशीष सिंह, संत कुमार सिंह व अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन राजन सिंह व डिप्टी चेयरमैन उर्मिला सिंह, संस्थापक इन्द्र कुमार सिंह,इन्द्रसेन सिंह,दिनेश सिंह,उग्रसेन सिंह एवं गौरव सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी एडवोकेट व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादवने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत व एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो