रविदास जयंती पर अहमदपुर से निकला भव्य जुलूस, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

रविदास जयंती पर अहमदपुर से निकला भव्य जुलूस, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

जाफराबाद जौनपुर

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर अहमदपुर गांव से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरा। इस दौरान “गुरु रविदास अमर रहें” जैसे जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में रिंकू पंडित अहमदपुर, संस्कार सिंह, राघवेंद्र यादव, जवाहरलाल यादव के साथ ही आनंद यादव का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्कार सिंह, रिंकू पंडित अहमदपुर, सतीश चंद्र गौतम, मास्टर राजकुमार यादव, मुन्ना, सुरेंद्र मौर्य, धर्मराज मौर्य, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मंजूर, अहमद राजू यादव, आरटीओ विकास शुक्ला, जवाहरलाल यादव, पामू गौतम, सुभाष चंद्र गौतम, लालचंद गौतम, राहुल गौतम, आशु गौतम, बुधीराम, जय श्री राम, रवि, गोलू नगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन, उनके समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश…

    Continue reading
    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित