डीएम ने मतदाता सूची संबंधी कार्य को किया आकस्मिक निरीक्षण , जिम्मेदार को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर –भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अन्तर्गत कार्यालय क्षेत्र पंचायत सिरकोनी विधानसभा क्षेत्र 371 जफराबाद और कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

      जिलाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से संवाद करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बीएलए द्वारा बताया गया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है।

        जिलाधिकारी ने बताया कि सुनवाई की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रख सकते हैं।

        उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें तथा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फॉर्म-6, 7 एवं 8 स्वतः जमा कराएं।

          इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि जिनको भी नोटिस निर्गत किया गया है वे नियत तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना साक्ष्य मिलान करा ले। इसमें एईआरओ द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

    इस अवसर पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए, ग्रामवासी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश…

    Continue reading
    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित