बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे शीतला प्रसाद : धनंजय सिंह

पूर्व सांसद ने निवास स्थान पहुंचकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

समाज और श्रमिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति

जौनपुर शाहगंज

शाहगंज क्षेत्र के छताईं कला निवासी, वरिष्ठ बैंक यूनियन नेता, समाजसेवी एवं श्रमिक हितों के सशक्त प्रहरी स्वर्गीय श्री शीतला प्रसाद सिंह के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बैंकिंग जगत से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह उनके निवास स्थान पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह ने अपने पूरे जीवनकाल में बैंक कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वह एक निडर, सिद्धांतवादी और कर्मठ नेता थे, जिन्होंने सदैव श्रमिक वर्ग की आवाज को मजबूती प्रदान की। उनका जीवन समाज सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

पूर्व सांसद ने कहा कि स्वर्गीय सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, संवेदनशील और जनहित के प्रति पूर्णतः समर्पित था। उन्होंने न केवल बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उनके निधन को बैंकिंग क्षेत्र, श्रमिक आंदोलन तथा संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शीतला प्रसाद का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शीतला प्रसाद सिंह इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) के चेयरमैन, पर्यावरणविद्, लॉ ऑफ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, औद्योगिक श्रम कानून सलाहकार एवं सोशल ऑडिटर सत्येंद्र सिंह के पिता थे, वह पिछले लगभग दो वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रद्धांजलि सभा में बैंक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, राजीव धवल, चंद्रभान मौर्य, लवकुश मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, चतुर्भुज सिंह, अजय सिंह, हनुमान सिंह, बबलू बाबा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो