पुलिस लाइन जौनपुर में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

पुलिस लाइन जौनपुर में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

जौनपुर,  — आम जनता के विधिक सशक्तीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन, जौनपुर में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी सिविल जज (सी0डी0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें शिविर स्थल पर ही आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क विधिक परामर्श, सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। यह शिविर आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विधिक मार्गदर्शन और सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह