जौनपुर के लाल शुभम सिंह चंदेल बने आईएएस, यूपीएससी में 378वीं रैंक हासिल

जौनपुर। जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब सिकरारा थाना क्षेत्र के कलवारी (धोबहां) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए आईएएस बनने का गौरव हासिल किया। शुभम सिंह चंदेल ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में 378वीं रैंक प्राप्त कर जनपद जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।

शुभम सिंह चंदेल, दीनानाथ सिंह उर्फ छेदी सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही गांव कलवारी (धोबहां) सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुभम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

गांव और क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने भी शुभम सिंह चंदेल को बधाई देते हुए उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि शुभम की सफलता से जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

  • Related Posts

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया और सावधानियों की दी विस्तृत जानकारी जौनपुर -वित्तीय वर्ष…

    Continue reading
    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।