नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित गिरफ्तारबरसठी पुलिस ने भन्नौर तिराहे से दबोचा


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरसठी पुलिस ने सूचना पर आरोपी बृजलाल चौहान को भन्नौर तिराहे से दबोचा। पुलिस के अनुसार गनेशपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे गांव में दो बच्चियां अपने पुराने मकान के पास खेल रही थीं। इसी दौरान गांव का निवासी बृजलाल चौहान पुत्र स्व. पतिराज चौहान वहां पहुंचा और उनमें से एक नाबालिग का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
घटना देखकर मौके पर मौजूद दो युवकों ने इसका विरोध किया और तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बरसठी थाने में धारा 75 (2), 78, 65, 351(3) बीएनएस और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान क्रम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सूचना पर वांछित आरोपी बृजलाल चौहान को ग्राम गनेशपुर थाना बरसठी से भन्नौर तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह और हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद पटेल शामिल 

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) के जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह व सचिन सिंह के नेतृत्व में टी. डी. कॉलेज के गेट से जेसीज चौराहा तक कांग्रेस पार्टी द्वारा वंदे मातरम् गीत के अपमान पर जन आक्रोश जुलुस निकाला गाया

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण