पोखरे में डूबकर किशोर की मौत,पोखरा के मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप

जौनपुर – जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार की दोपहर को पोखरे में डूबकर एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पोखरा मालिक पर बस्ती के पास पोखरा खुदवाने का आरोप लगाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार बताया।
ऊक्त गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव के निवासी रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को खोदते हुए 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया था।इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थनापत्र दिया।उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षी पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था।उसी समय रिंकू और कृपाशंकर ने यश गौतम को अपने पास बुलाया।उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे।जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनो लोग मौके से भाग निकले।उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकाले।उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए।वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनो आरोपियों पर 106 (1)125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) के जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह व सचिन सिंह के नेतृत्व में टी. डी. कॉलेज के गेट से जेसीज चौराहा तक कांग्रेस पार्टी द्वारा वंदे मातरम् गीत के अपमान पर जन आक्रोश जुलुस निकाला गाया

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।