पीड़ित परिवारजन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद

सांड से टक्कर में हुई मौत के बाद शासन की मदद से मिला सहारा, पीड़ित परिवार को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जौनपुर– जनपद जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी स्व० राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती मीरा नाविक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत रुपये 4.00 लाख (चार लाख रुपये) की अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2024 को स्व० राजेन्द्र प्रसाद अपनी पत्नी श्रीमती मीरा नाविक के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक छुट्टा सांड से टक्कर हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


घटना के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को शासन की योजना के तहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उक्त प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तक भी पहुंचा।

मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के अनुपालन में मामले का परीक्षण करते हुए यह पाया गया कि शासनादेश में वर्णित उपबंधों के अनुसार सांड एवं नीलगाय के आघात से हुई मृत्यु राज्य आपदा के अंतर्गत आती है, जिस पर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के निर्देश पर आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर उपजिलाधिकारी बदलापुर और तहसीलदार के माध्यम से कार्यवाही पूर्ण की गई और दिनांक 09 मार्च 2026 को मृतक की विधिक वारिस पत्नी श्रीमती मीरा नायक के खाते में रु0 4.00 लाख की अनुग्रह राशि अंतरित कर दी गई।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि यह प्रकरण बेहद संवेदनशील होने के साथ ही अन्य प्रकरण से भिन्न था, जिसपर तत्काल संज्ञान लिया गया और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ित परिवारजन को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।
इस सहायता से पीड़ित परिवार को कठिन समय में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता रहेगा।
सहायता राशि मिलने पर श्रीमती मीरा नायक द्वारा शासन प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम