चैत्र अष्टमी पर शीतला चौकियां धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

माता शीतला के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लगी रही भक्तों की लंबी कतार

चौकियां धाम जौनपुर-पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला चौकियां धाम में चैत्र माह की अष्टमी तिथि पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने माता शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। प्रातःकाल मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंदिर के पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने विधि-विधान के साथ माता रानी का भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।


सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु माला, फूल, हलवा, पूरी, गुलगुला, रोट और हल्दी का लेपन कर माता रानी को अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में भी भक्तों ने हलवा, पूरी और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर श्रद्धा के साथ पूजा की। चैत्र अष्टमी के अवसर पर कई श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने के बाद माता शीतला का आशीर्वाद लेने पहुंचे।


मान्यता है कि चैत्र माह की अष्टमी तिथि माता शीतला को समर्पित होती है और इस दिन विशेष पूजा करने से चेचक, बुखार और अन्य रोगों से रक्षा होती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर के पास स्थित कालभैरव नाथ मंदिर और मां काली मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा, जिससे दर्शन-पूजन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होता

  • Related Posts

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया और सावधानियों की दी विस्तृत जानकारी जौनपुर -वित्तीय वर्ष…

    Continue reading
    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।