12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

जौनपुर, 12 मार्च 2026। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को माह मार्च 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 12 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के सापेक्ष चीनी का वितरण भी इसी अवधि में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा चावल) दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किग्रा गेहूं और 4 किग्रा फोर्टिफाइड चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

विकास खंड करंजाकला के जिन उचित दर विक्रेताओं को बाजरा आवंटित किया गया है, वहां प्रति यूनिट 1 किग्रा गेहूं, 3 किग्रा फोर्टिफाइड चावल और 1 किग्रा बाजरा निःशुल्क दिया जाएगा।

इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के लिए कुल 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 54 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं होगी और लाभार्थियों को अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।

खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वितरण कर सकेंगे। गेहूं, चावल और चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण से वितरण न होने की स्थिति में मोबाइल ओटीपी के माध्यम से भी वितरण किया जा सकेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि नई ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को नियमानुसार खाद्यान्न और चीनी का वितरण सुनिश्चित करें तथा योजना की सूचना दुकान पर चस्पा करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया और सावधानियों की दी विस्तृत जानकारी जौनपुर -वित्तीय वर्ष…

    Continue reading
    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।