पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

जौनपुर, 25 अप्रैल 2026 (सू0वि0): बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 30 नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर कापी, कलम एवं ट्रॉफी देकर स्नेहपूर्वक नामांकन कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला एवं अन्य शिक्षकों ने बीएसए का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। बीएसए ने उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के वातावरण पर चर्चा की। अभिभावकों ने विद्यालय में अनुशासन एवं पढ़ाई की सराहना करते हुए इसे कक्षा आठ तक विस्तारित करने की मांग रखी, जिस पर बीएसए ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विद्यालय में निर्मित दिव्यांग शौचालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि की मौजूदगी में बच्चों द्वारा फीता काटकर किया गया। बीएसए ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों तथा अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखाकार विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, गार्गी त्रिपाठी, प्रियव्रत मिश्रा, एजाज अहमद, श्रीप्रकाश यादव, रीता देवी, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू सिंह, सीमा मिश्रा, शशिकला पांडे, सीमा खरवार, किरन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख मोहम्मद निवासी मोहम्मद कैसर पुत्र दिलावर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली पुलिस…

    Continue reading
    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    लखनऊ: लखनऊ के फैशन प्रेमियों के लिए अब प्रीमियम शॉपिंग का एक नया और भरोसेमंद ठिकाना तैयार है। पंचानन, एक प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत