होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश

परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टी.डी. इंटर कॉलेज, टी.डी. विधि महाविद्यालय सहित अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए और केंद्रों पर अनुशासन के साथ सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में यह परीक्षा कुल 19 केंद्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जा रही है। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी