
जफराबाद जौनपुर– सिरकोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में सी सी टी वी कैमरा लगा दिया गया है। कैमरे लगाये जाने के बाद अब पठन-पाठन सहित विद्यालय अनुसाशन पर नजर रखी जा सकेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक का यह पहला विद्यालय है जहा कैमरा सर्विलांस के जरिये पठन पाठन और अनुशासन पर नजर रखी जा सकेगी। अब बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनकी सुरक्षा भी हो सकेगी तथा बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा सकेगी।। उन्होने विद्यालय प्रधानाचार्य संजय सिंह के इस कार्य की सराहना भी की । अन्य सभी विद्यालयों में भी कैमरे लगवाए जाने को लेकर बीईओ ने बताया कि इसके लिये शासन के कोई बजट तो नही है परन्तु सभी प्रधानाध्यापकों से अपील किया गया है कि वे स्वप्रेरणा व अभिवावकों या जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कैमरे लगवाये जाने की पहल करें।


