गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

जफराबाद जौनपुर- स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच गोंमती नदी पर पीपा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 50 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।
बताया जा रहा है कि विधायक जगदीश राय ने 29 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि पुल न होने के कारण हजारों लोग रोजाना नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।पुल निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान को लेकर विधायक के प्रयासों की सराहना की जा रही है।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया