
जफराबाद- एडीजी पीयूष मोडिया ने शनिवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के पहले तक थाने को सजाया संवारा जा रहा था।
एडीजी ने थाना प्रांगण का निरीक्षण किया।वहां बनाये गए एसआई व कांस्टेबल लोगों के लिये बने भवन को देखा।उसके बाद मेस की हालत देखी।फिर वे महिला हेल्पडेस्क पर पहुंच कर वहां पर रखे रजिस्टर आदि को देखा।उसके बाद वे सीसीटीएनएस कार्यालय में पहुंचे।वहां पर मौजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर से जानकारी लिया।उसके बाद हवालात आदि को देखा।उन्होंने थाना कार्यालय में पहुंच कर सभी रजिस्टर को देखा।कार्यालय स्टॉप से रजिस्टर की जानकारी लिया।उन्होंने कार्यवाही थानाप्रभारी आईपीएस श्रुष्टि जैन को आवश्यक निर्देश दिया।वे निरीक्षण से सन्तुष्ट दिखे।निरीक्षण के दौरान एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह,एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण आशीष सिंह,सीओ सिटी आईपीएस गोल्डी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।







