मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान एक वांछित आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम क्षेत्र में शांति-व्यवस्था ड्यूटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी, तभी पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान शिवम राजभर उर्फ गोलू (21 वर्ष) निवासी मंझनपुर के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सीएचसी मड़ियाहूं भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP62DJ3466) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 रमेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण