जौनपुर में खुशी की लहर कौशलेंद्र को मिली बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी

रिपोर्ट – प्रीतेश सिंह (अमित)

जौनपुर- जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह के दामाद कौशलेंद्र विक्रम सिंह के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी भोपाल के पद से स्थानांतरित कर मध्यप्रदेश शासन में सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, नगर विकास विभाग के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस उपलब्धि को लेकर जौनपुर जनपद में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही स्थानांतरण की सूचना लोगों तक पहुंची, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं देते नजर आए।
लोगों ने कहा कि कौशलेंद्र विक्रम सिंह की यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनहित में कई सराहनीय कार्य किए हैं, जिसकी वजह से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवारजनों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि कौशलेंद्र विक्रम सिंह अपने नए पद पर भी इसी तरह जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना रहा और लोगों ने इसे जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी