नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सांसद ने किया प्रतिमा का शिलान्यास

भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल

जौनपुर – नगर पंचायत जफराबाद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य द्वार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ सांसद सुश्री प्रिया सरोज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता के मार्ग को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान शिल्पी डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायी हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान एवं ओवैश खान ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का आभार जताया।
इस दौरान डॉ सरफराज खान, ओवैश खान, डॉ अवध नाथ पाल, लकी त्रिपाठी, अफजल, जोगेंद्र निषाद, परवेज कुरेशी, अवध नारायण, दिलशाद अहमद, रविकांत मोदनवाल, विनोद प्रजापति, विजय यादव, शाहनवाज समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी