वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

जौनपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय रामआसरे सिंह का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रामआसरे सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे।

उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अंतिम यात्रा आज प्रातः 8:00 बजे उनके निजी आवास नाथूपुर से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

  • Related Posts

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक जौनपुर, 20 जून। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार…

    Continue reading
    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    जौनपुर। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जनपद इकाई जौनपुर एवं शासकीय अधिवक्ता बंधुओं तथा विचार परिवार के अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर