जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू एवं गर्म हवाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लू चलने की संभावना है, जिससे जनहानि का खतरा भी बढ़ सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता और धूप का चश्मा इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी को चक्कर, कमजोरी या तबीयत खराब महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ और आम का पना सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही पशुओं को छांव में रखने और उन्हें पर्याप्त पानी देने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें। घरों को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर परदे लगाएं तथा रात में वेंटिलेशन बनाए रखें। शराब, चाय, कॉफी और नशीले पदार्थों के सेवन से बचने तथा बासी भोजन न करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने और अत्यधिक गर्मी के दौरान यथासंभव घर में ही रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी