
जौनपुर, 20 अप्रैल — जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना होगा तभी उनके अंदर जन सेवा की भावना पैदा होगी और जनता की सेवा कर सकेंगे।
रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड से पूर्व रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों के साथ “बड़ा खाना” कार्यक्रम का किया गया आयोजन । इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवरा अनुपम सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली।
उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस सह पुलिस उपाधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष जफराबाद सृष्टि जैन सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही मीडिया के लोग मौजूद रहे।








