भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

जौनपुर-भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासनादेश के प्रावधानों के तहत जनपद जौनपुर में 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक न्यायालयों के कार्य समय में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के अधीन सभी माल एवं फौजदारी न्यायालय अब प्रातः 08:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान पूर्वान्ह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

वहीं न्यायालय से संबंधित कार्यालय, जैसे राजस्व अभिलेखागार एवं न्याय अभिलेखागार, प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 02:30 बजे तक खुलेंगे। इन कार्यालयों में भी 11:00 बजे से 11:30 बजे तक लंच का समय निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद के अन्य सभी सरकारी कार्यालयों का समय पूर्ववत ही रहेगा और उनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

प्रशासन द्वारा यह निर्णय आमजन और कर्मचारियों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

  • Related Posts

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर कृपाशंकर सिंह ने की चर्चा जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं…

    Continue reading
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर

    जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक विशेष योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान सभागार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर

    अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित