माँ दुर्गा जी विद्यालय के छात्र प्रखर मौर्या का हुआ आईआईटी कानपुर में चयन


जौनपुर – बीमाँ दुर्गा जी विद्यालय, सिद्दीकपुर के छात्र प्रखर मौर्या पुत्र कृष्ण चंद्र मौर्या ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा पास कर आईआईटी कानपुर में दाखिला पाने में सफल रहें। इसकी सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र, अध्यापकों व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह ने प्रखर उसके शिक्षकों एवं परिवार को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रखर शुरू से ही बहुत मेहनती विद्यार्थि रहा, उसने सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परिक्षा 96.4% अंकों के साथ पास कर विद्यालय व जिले में भी उत्कृष्टता सूचि में जगह बनाई थी। प्रखर के पिताजी पेशे से लेखपाल हैं जिन्होंने इस सफलता पाने पर विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद दिया।


वहीं प्रखर ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता पिता के आशिर्वाद को दिया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह