बिना परमिट के संचालित 4 स्कूली वाहन थाने में सीज एवं 9 वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर- परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूली बसों की जॉच की गयी। जिसमें परमिट, फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र न मिलने पर 04 बसों को सीज कर दिया, जबकि 09 बसों का चालान किया गया। जनपद के समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/वाहन स्वामी को निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है और उनका परमिट समाप्त/बिना परमिट के संचालित है तो वे तत्काल परमिट का नवीनीकरण/नया परमिट बनवा लें। यद्यपि बिना परमिट के जो भी वाहन संचालित पायी जायेगी उनके विरूद्ध चालान/निरूद्ध की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल