जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत, प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण

जौनपुर, 13 मई 2026। जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की मृत्यु से संबंधित वायरल वीडियो के मामले में अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मियांपुर निवासी 45 वर्षीय सतीश गुप्ता को 9 मई 2026 को अपराह्न 12:35 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मरीज खून की उल्टी (हिमैटेमेसिस) की गंभीर समस्या से पीड़ित था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज का उपचार वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वंदना श्रीवास्तव एवं परामर्शदाता डॉ. विमलेश कुमार की देखरेख में किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए इन्डोस्कोपी कराने की सलाह दी गई, ताकि शरीर में ब्लीडिंग के स्रोत का पता लगाया जा सके। चूंकि जिला चिकित्सालय में वर्तमान समय में इन्डोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए मरीज को 11 मई 2026 को Banaras Hindu University के लिए रेफर कर दिया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज को रेफर करने के साथ सरकारी एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन परिजनों ने तत्काल मरीज को वाराणसी नहीं ले जाने की बात कही। परिजनों ने स्टाफ को बताया कि वे परिवार के अन्य सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार 12 मई 2026 को अपराह्न 12:20 बजे मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ मृतक के भांजे राहुल को सौंप दिया गया तथा सरकारी एम्बुलेंस से शव को उनके घर पहुंचाया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न