सड़क हादसों का कहर: वृद्ध की मौत, मासूम समेत चार घायल, सभी गंभीर

जौनपुर- शाहगंज क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चे समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक बालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पहली घटना मंगलवार देर रात नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पास हुई। भादी मोहल्ला निवासी संतराम चौरसिया (66) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दूसरी घटना बुधवार दोपहर नगर से सटे नजीराबाद मोहल्ले के पास हुई। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो एक दिशा से दूसरी दिशा की ओर नाले में जा गिरी। हादसे की चपेट में आए बाइक सवार अशरफपुर, खुटहन निवासी रवि कुमार (35), दवा लेने के लिए आई सराय मोहन ठेकमा जनपद आजमगढ़ निवासी निशा (30) पत्नी संदीप तथा उसका तीन वर्षीय पुत्र रेयांश गंभीर रुप से घायल हो गए।

वहीं तीसरी घटना बाबू का पूरवा गांव के समीप हुई, जहां बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में सारी जहांगीर पट्टी थाना सरपतहा निवासी दीपक श्रीवास्तव (40) घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हादसों की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां