हर्ष यादव ने इण्टर मीडिएट परीक्षा गणित वर्ग में जिला टॉप किया

जनपद में लहराया सफलता का परचम, हर्ष यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर किया टॉप

जौनपुर। जनपद के प्रतिष्ठित उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल महरूपुर, शंकरगंज, थाना जफराबाद के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र हर्ष यादव ने गणित वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। हर्ष यादव की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में केवल हर्ष यादव ही नहीं, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि 12 छात्र-छात्राओं ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय की अनुशासित शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति की सराहना हो रही है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

छात्र हर्ष यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। हर्ष की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।

विद्यालय में छात्रों की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां