
आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने बढ़ाया मान
जौनपुर- सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल हासिल कर जनपद में अपनी अलग पहचान बनाई।
विद्यालय की छात्रा सुप्रिया मौर्या ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं अंशिका आर्या ने 92 प्रतिशत और कीर्ति चौरसिया ने 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या प्रीति शिखा सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।







