अनुसूचित जाति पशुपालकों के लिए बकरी पालन योजना शुरू, 54 हजार का मिलेगा अनुदान

जौनपुर, 20 मई 2026। मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या-83 के अंतर्गत बकरी पालन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के अनुसूचित जाति के भूमिहीन एवं गरीब पशुपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से योजना लागू की जा रही है।

योजना के तहत प्रति इकाई लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें राज्यांश के रूप में 54 हजार रुपये (90 प्रतिशत) तथा लाभार्थी अंश 6 हजार रुपये (10 प्रतिशत) होगा। चयनित लाभार्थियों को 10 प्रतिशत अंशदान जमा करने के बाद शेष धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के जनपद निवासी अनुसूचित जाति महिला एवं पुरुष बेरोजगार पशुपालकों को मिलेगा, जिनके पास बकरियों को रखने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो। बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को चयन में वरीयता दी जाएगी। विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि उपलब्धता के आधार पर 3 प्रतिशत दिव्यांगजन भी शामिल किए जाएंगे।

चयनित लाभार्थी को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा कि वह बकरी इकाई का संचालन कम से कम तीन वर्षों तक करेगा। खाते में धनराशि मिलने के 20 दिनों के भीतर पशुओं की खरीद कर इकाई को संचालित करना अनिवार्य होगा।

योजना के तहत 55 हजार रुपये से एक नर एवं पांच मादा बकरियों की खरीद की जाएगी। इसमें बरबरी, बीटल, ब्लैक बंगाल सहित अन्य स्थानीय नस्लों की बकरियां शामिल होंगी। पशुओं का क्रय राजकीय अथवा भारत सरकार के बकरी प्रक्षेत्रों से किया जाएगा। अनुपलब्धता की स्थिति में स्थानीय बाजार से क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में खरीद की जा सकेगी।

शेष 5 हजार रुपये से पशुओं का एक वर्ष का बीमा, परिवहन एवं आवश्यक बर्तन आदि की व्यवस्था की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक तथा बकरी पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां