मनरेगा कार्यों में गबन शिकायत की पुनः जांच 23 मई को

जौनपुर, 20 मई 2026। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत विशुनपुर मझवारा, विकास खंड सिरकोनी में मनरेगा योजनांतर्गत कराए गए कार्यों में कथित गबन की शिकायत की पुनः स्थलीय जांच 23 मई 2026 को अपराह्न 2 बजे की जाएगी।

यह शिकायत ग्राम विशुनपुर (मझवारा) निवासी रमेश कुमार चौबे पुत्र स्व. फूलनाथ चौबे द्वारा की गई थी। मामले की पहली जांच 7 अप्रैल 2026 को कराई गई थी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अब दोबारा स्थलीय जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

जिला विकास अधिकारी ने संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान, शिकायतकर्ता एवं अन्य संबंधित पक्षों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय में उपस्थित होकर आपत्तिकृत बिंदुओं से जुड़े अभिलेख, पत्रावली एवं साक्ष्य प्रस्तुत करें, ताकि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी की जा सके।

  • Related Posts

    संस्कार भारती का ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 22 मई से

    जौनपुर। संस्कार भारती जनपद शाखा द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो 22 मई से 7 जून तक चलेगा। उक्त कार्यशाला…

    Continue reading
    अनुसूचित जाति पशुपालकों के लिए बकरी पालन योजना शुरू, 54 हजार का मिलेगा अनुदान

    जौनपुर, 20 मई 2026। मुख्य विकास अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या-83 के अंतर्गत बकरी पालन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संस्कार भारती का ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 22 मई से

    अनुसूचित जाति पशुपालकों के लिए बकरी पालन योजना शुरू, 54 हजार का मिलेगा अनुदान

    मनरेगा कार्यों में गबन शिकायत की पुनः जांच 23 मई को

    डीएम की सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

    युवा शक्ति को समाज सेवा से जोड़ना प्राथमिकता : डॉ. शशिकांत यादव

    भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी, 22 मई तक सतर्क रहने की अपील