डीएम की सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

किसान दिवस में जल संरक्षण, फसल बीमा एवं आधुनिक खेती पर जोर

जौनपुर 20 मई, – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी किसानों को प्रदान की गई।


जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ केला, मशरूम एवं ड्रैगन फ्रूट, खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को नैपियर घास की खेती करने की सलाह दी।


  जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराना सुनिश्चित करने को कहा, जिससे प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।


 जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में भू-जल स्तर लगातार कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए गांवों के पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू करने की अपील की।


बैठक में जल संरक्षण एवं पौधरोपण को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराते हुए किसानों को अवगत कराया जाए।
        संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।


         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप निदेशक कृषि वी0 बी0 द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित किसान अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां