युवा शक्ति को समाज सेवा से जोड़ना प्राथमिकता : डॉ. शशिकांत यादव

राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने कार्यभार किया ग्रहण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के नये कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ. शशिकांत यादव (सहायक आचार्य, भू एवं ग्रहीय विभाग, विश्वविद्यालय परिसर) ने सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने भी डॉ. शशिकांत यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाजहित और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि महाविद्यालयों को समर्पित भाव से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा, ताकि युवा शक्ति समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभा सके।

इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमरेंद्र सिंह डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह,डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. एस.पी. तिवारी, पूर्व समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. संजय शर्मा तथा डॉ. श्रवण कुमार उपस्थित रहे।


साथ ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री वारिंद्र यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पूर्व महामंत्री रमेश यादव, महामंत्री डॉ. नीलेश सिंह, विनोद यादव, सर्वेश यादव, उत्कर्ष सिंह, डॉ. रजनीश सिंह एवं सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. शशिकांत यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां