भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी, 22 मई तक सतर्क रहने की अपील

जौनपुर– जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तथा हीट वेव को लेकर जारी अलर्ट 22 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती एवं शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले कपड़े पहनें। सिर को ढकने के लिए कैप, गमछा अथवा छाते का प्रयोग करें तथा धूप से बचाव के लिए चश्मे का उपयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। मौसमी फलों का सेवन करने और शरीर को ठंडा रखने वाले उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को तेज धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी सीएचसी, पीएचसी अथवा जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां