विश्व स्किज़ोफ्रेनिया दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर– विश्व स्किज़ोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर मंगल क्लिनिक में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ॰ उत्तम कुमार गुप्ता ने स्किज़ोफ्रेनिया बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्किज़ोफ्रेनिया केवल “पागलपन” नहीं, बल्कि मस्तिष्क से जुड़ा एक गंभीर मानसिक रोग है, जो व्यक्ति की सोच, भावनाओं, व्यवहार और वास्तविकता को समझने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह बीमारी प्रायः किशोरावस्था या युवावस्था में शुरू होती है। मरीज को भ्रम, आवाजें सुनाई देना, लोगों पर शक करना तथा सामाजिक संबंधों से दूर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज में मानसिक रोगों को लेकर आज भी कई भ्रांतियां और गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिसके कारण मरीज समय पर उपचार नहीं ले पाते। जबकि सही दवाओं, मनोचिकित्सकीय परामर्श, पारिवारिक सहयोग और पुनर्वास सेवाओं से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।

उन्होंने परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मरीज को डांटने या अलग-थलग करने के बजाय धैर्य, प्रेम और नियमित उपचार की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और मानसिक रोगियों के प्रति सम्मान व सहयोग की भावना रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ, मरीज, उनके परिजन तथा क्लिनिक प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल