कम जमीन में आधुनिक खेती से बदली तकदीर, प्रगतिशील किसान बने बृजेश पटेल

जौनपुर – जिले के जलालपुर विकास खंड के आदत शाहपुर कलां गांव निवासी किसान बृजेश कुमार पटेल ने आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाकर यह साबित कर दिया है कि कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने उद्यानिकी खेती से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की और अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

इंटरमीडिएट शिक्षित बृजेश कुमार पटेल के पास मात्र 0.506 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे पारंपरिक तरीके से धान और गेहूं की खेती करते थे, लेकिन बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सिंचाई की समस्या और आधुनिक तकनीक की जानकारी का अभाव भी बड़ी चुनौती थी।

बृजेश के जीवन में बदलाव तब आया जब उन्होंने उद्यान विभाग से संपर्क किया। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा द्वारा संचालित हाइटेक नर्सरी और उन्नत बीज वितरण योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आधुनिक खेती की शुरुआत की। विभागीय प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग से प्रेरित होकर उन्होंने भिंडी की व्यावसायिक खेती शुरू की। इसके साथ ही कद्दू, टमाटर, करेला और बैंगन जैसी संकर सब्जियों की खेती भी अपनाई।

Oplus_16908288

उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से भिंडी की खेती की। हाइटेक नर्सरी से प्राप्त स्वस्थ पौधों का उपयोग करते हुए बेड बनाकर रोपाई की और लाइन से लाइन की दूरी 30 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर रखी। मात्र 10 बिस्वा भूमि पर लगभग 8 हजार रुपये की लागत लगाकर 60 दिनों में करीब 60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। वर्तमान में भी भिंडी की तुड़ाई से लगभग 20 हजार रुपये अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा से प्राप्त पौधों की खेती से भी उन्हें करीब 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई

बृजेश कुमार पटेल का कहना है कि खेती में सफलता के लिए बड़ी जमीन नहीं, बल्कि नई सोच और सही तकनीक की जरूरत होती है।

उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, उद्यान विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा को दिया है।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल