मृतक छात्र के परिवार को सहायता दिलाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर सड़क दुर्घटना में मृत छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभा भकुरा करंजकला, तहसील सदर निवासी 22 वर्षीय बीफार्मा छात्र शनि राजभर की रात में सोते समय बिजली का खंभा गिरने से हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी तथा ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम भी लगाया था।
ज्ञापन में कहा गया कि घटना के समय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मृतक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य योजनाओं से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक परिवार को कोई सहायता नहीं मिल सकी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि न तो मृतक परिवार को जमीन आवंटित की गई और न ही किसी प्रकार की आर्थिक मदद प्रदान की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मृतक शनि राजभर के परिवार में केवल उनकी मां और दादी ही हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है। ऐसे में परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल