जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक, शिकायतों के समाधान पर रहा जोर

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बरमा में जन चौपाल सम्पन्न, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर -शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत बैरमा में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।


जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

    चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। ग्रामवासी विवेक, प्रतिमा, फूलकुमारी मौर्य, राजाराम गौतम, आशीष पटेल एवं लालसाहब मौर्य को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।





                 जनसुनवाई के दौरान श्रीमती मनराजी पत्नी स्वर्गीय राउरदीन सरोज ने विधवा पेंशन से संबंधित समस्या प्रस्तुत की, जिसका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया गया। इससे उपस्थित ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण देखने को मिला।
                   इसी क्रम में ग्रामवासी रमाशंकर द्वारा सम्पर्क मार्ग निर्माण में उत्पन्न विवाद की शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में उपस्थित राजन पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पर्क मार्ग से सटे चक की पैमाइश हेतु धारा-24 के अंतर्गत वाद दर्ज कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक को तत्काल पैमाइश कराकर सम्पर्क मार्ग से संबंधित विवाद का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
               ग्रामवासी मूलचन्द्र पुत्र सरबजीत द्वारा विद्युत तारों के नीचे लटकने की शिकायत की गई, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दो दिवस के भीतर समस्या का समाधान कर जियोटैग फोटो सहित अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
                 मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।  



  
                   आगामी 05 जून,  12 जून एवं 19 जून 2026 को भी अन्य ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित की जाएंगी, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां