पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस टीम को बालक लावारिस अवस्था में जफराबाद रेलवे स्टेशन बाहर घूमता हुवा कल दिन में मिला, जिसे तत्काल सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। बालक ने स्वयं को बिहार के नालंदा जनपद का निवासी बताया, लेकिन कम उम्र के कारण वह अपना पूरा पता नहीं बता सका।
बालक की पहचान स्थापित करने के लिए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह ने नालंदा पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। समन्वित प्रयासों से बालक के परिजनों का पता ग्राम पछवारा नल, पोस्ट मेघी नौंगवा, जनपद नालंदा (बिहार) के रूप में सत्यापित किया गया। इसके बाद पुलिस ने दूरभाष के माध्यम से उसके माता-पिता को थाना जफराबाद बुलाया।
आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जौनपुर पुलिस, थाना जफराबाद पुलिस तथा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

    16.47 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी, डीएम ने जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    समाज की एकता, सेवा और नेतृत्व के प्रेरणास्रोत -विनीत सेठ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत शोध प्रमुख प्रो. अजय द्विवेदी ने युवाओं से नौकरी की मानसिकता से आगे बढ़कर उद्यमी और रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया।

    गंभीर रोगियों के इलाज के लिए मिले 19.12 लाखराज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मिली सहायता