शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर से बेलवाई रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अमित जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल, निवासी ग्राम दनापुर, थाना शाहगंज है। उसके खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा अपराध संख्या 297/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 64(1), 351(3) और 333 में मुकदमा दर्ज था पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात पीड़िता ने आरोपी पर घर की छत के रास्ते कमरे में घुसकर छेड़खानी और जबरन दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन समग्र’ के तहत हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक रामविलास, चौकी प्रभारी बीबीगंज, मय पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

  • Related Posts

    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading
    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

    16.47 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी, डीएम ने जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    समाज की एकता, सेवा और नेतृत्व के प्रेरणास्रोत -विनीत सेठ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत शोध प्रमुख प्रो. अजय द्विवेदी ने युवाओं से नौकरी की मानसिकता से आगे बढ़कर उद्यमी और रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया।

    गंभीर रोगियों के इलाज के लिए मिले 19.12 लाखराज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मिली सहायता