नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती करने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी ने किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर क्लस्टर के रूप में सामूहिक खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कृषि से बड़ा कोई उद्योग नहीं है। किसान अनुदान पर ग्रीन हाउस बनाकर बड़े स्तर पर शिमला मिर्च, टमाटर और फूलों की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। सामूहिक रूप से एक फसल की खेती करने से बाजार आसानी से उपलब्ध होगा तथा लागत कम और मुनाफा अधिक होगा।

उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ केला, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों की खेती अपनाने की अपील की। कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर किसानों को इसकी जानकारी दी जाए।

कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार एवं कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, किसान यूनियन के राजनाथ यादव, शैलेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के…

    Continue reading
    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई जौनपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं या छूटे हुए लोगों को वोटर बनने हेतु किया गया जागरूक

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाएजौनपुर 18 नवम्बर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-