कैरी बैग का 6 रुपए लेने पर बाजार कोलकाता ने भरा 3,000 रुपए हर्जाना,

कैरी बैग के अतिरिक्त रुपए लेना है सेवा में कमी व अनुचित व्यापारिक व्यवहार: फोरम,

अभी भी शॉपिंग मॉल्स कैरी बैग के ले रहे अतिरिक्त रुपए, भविष्य में भरना पड़ेगा हर्जाना

जौनपुर। कैरी बैग के लिए 6 रुपए अलग से लेना बाजार कोलकाता प्रतिष्ठान को महंगा पड़ गया। उपभोक्ता फोरम के आदेश पर बाजार कोलकाता प्रतिष्ठान ने अंततः तीन हजार रुपए हर्जाना उपभोक्ता फोरम में जमा किया। उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सदस्य मुन्नालाल व सदस्या गीता ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के परिवाद पर प्रतिष्ठान को दोषी पाते हुए आदेश दिया था कि परिवादी अधिवक्ता को कैरी बैग की कीमत 6 रुपए के अलावा मानसिक पीड़ा के लिए 1500/- क्षतिपूर्ति व परिवाद व्यय के लिए 1500/- क्षतिपूर्ति अदा करें।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव निवासी जोगियापुर ने अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से फोरम में शहर के बदलापुर पड़ाव स्थित बाजार कोलकाता यूनिक बाजार प्राइवेट लिमिटेड प्रतिष्ठान द्वारा मैनेजर के खिलाफ 29 जून 2022 को परिवाद दाखिल किया था कि परिवादी ने बाजार कोलकाता प्रतिष्ठान से 10 अप्रैल 2022 को 3488 रुपए की खरीदारी किया था। विपक्षी ने क्रय मूल के अतिरिक्त 6 रुपए कैरी बैग का गलत तरीके से चार्ज किया जो सेवा में कमी एवं अनुचित व्यापारिक व्यवहार है।
विपक्षी द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार कोई ग्राहक विपक्षी के प्रतिष्ठान में कोई बैग या कैरी बैग लेकर अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है जिससे विपक्षी ग्राहकों से कैरी बैग का मूल्य प्राप्त कर सकें। फोरम में परिवादी ने टैक्स इनवॉइस (रसीद), नोटिस की कॉपी इत्यादि दाखिल किया। बहस के दौरान विधि व्यवस्थाओं का हवाला दिया गया था।
यह भी बता दें कि जिले के ज्यादातर प्रतिष्ठान (शॉपिंग मॉल) अभी भी कैरी बैग के अलग से रुपए लेते हैं जो कि विधि विरुद्ध है। निकट भविष्य में उन्हें भी हर्जाना भरना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां