सुबह के समय लोहिया पार्क में लग रहे शुल्क पर आपत्ति


योग और मार्निंग वाक करने वालों ने उद्यान अधिकारी से मिलकर रखी अपनी बात
जौनपुर। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा के प्रबंधन और रख रखाव के लिए बीते 2 जुलाई को उद्यान विकास समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि पार्क में सुबह-शाम महिला, पुरूष, प्रवेश शुल्क दर 5 रुपए प्रतिदिन और एक माह के लिए 100 रुपए, छः माह के लिए 500 रुपए और वार्षिक 1000 रुपए लिया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में फिल्म, एलबम की शूटिंग पर 5 हजार की धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा। इस प्रस्ताव के दो दिन बाद यानि गुरुवार को सुबह पार्क में योग करने और मार्निंग वॉक करने आने वाले महिला पुरुषों ने सुबह के समय लगाए जा रहे शुल्क पर आपत्ति जताई।
गुरुवार को सुबह लगभग 6 बजे ही महिला और पुरुषों की एक टोली पार्क में बने जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा के आवास पर उनसे मिलकर अपनी बात कही। लोगों का कहना है कि पार्क में सुबह लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग और मार्निंग वाक करने आते हैं, इसलिए उनसे किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाय बल्कि शाम को आने पर शुल्क लेने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जब जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि 5 रुपए के शुल्क देने के लिए सभी सक्षम हैं तो लोगों ने कहा कि सक्षम, अक्षम की बात नहीं है। सुबह-सुबह यहां पर लोग मनोरंजन के लिए नहीं आते और इस वजह से उनसे किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। शाम के शिफ्ट में अगर उनसे 10 रुपए भी लिया जाएगा तो वह देने को तैयार हैं लेकिन सुबह के समय वह किसी भी प्रकार का शुल्क देने को तैयार नहीं है। इस पर उद्यान अधिकारी ने कहा कि सरकार की तरफ से पार्क की देख-रेख के लिए कोई बजट नहीं आता है। यहां से जो आय अर्जित किया जाएगा उसी से पार्क की साफ-सफाई, पार्क की रखवाली की जाएगी। इसमें बहुत खर्च होता है। अगर आप लोग सुबह के समय इस पर आपत्ति जता रहे हैं तो हम आपकी बात पर सीडीओ साहब से बात करेंगे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती